Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नाबालिग के अपहरण और जबरन शादी कराने मामले में 9 पर केस
  • हरिद्वार

नाबालिग के अपहरण और जबरन शादी कराने मामले में 9 पर केस

RNS
RNS INDIA NEWS 08/12/2020
rns featured image new

रुडकी। सुल्तानपुर चौकी के गांव में एक परिवार के लोगों ने पड़ोस की नाबालिग बच्ची का अपहरण कर अपने बेटे से जबरन उसकी शादी करा दी। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली की पुलिस नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। लक्सर कोतवाली की सुल्तानपुर चौकी से सटे गांव के व्यक्ति ने पिछले दिनों लक्सर एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव का एक परिवार पिछले काफी समय से उसे परेशान कर रहा है। दो साल पहले आरोपी परिवार के युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। इसका मुकदमा लक्सर कोतवाली में दर्ज कराया गया था। मुकदमे में सजा से बचने के लिए आरोपी परिवार के लोगों ने फरवरी 2020 में उसकी नाबालिग बेटी का घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्होंने कुछ दिन तक उसे सुल्तानपुर में एक महिला के घर में रखा। बाद में नाबालिग का आरोपी युवक के साथ जबरन निकाह पढ़वाकर उसे गांव में ले आए। प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि पीडि़त पक्ष ने मामले की शिकायत सुल्तानपुर चौकी के अलावा लक्सर कोतवाली व एसएसपी हरिद्वार से भी की, पर कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश लक्सर पुलिस को दिए थे। एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सरफराज, लालू, गुलफराज, गुज्जर पुत्रगण इलियास, शाहरुख पुत्र काला, नवाब पुत्र अलीहसन, काला व लियाकत पुत्रगण शब्बीर और महिला टुन्नी पत्नी मकसूद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी विवेचना कराई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैट ने ईडी को पत्र लिखकर अमेजन के खिलाफ की कड़ी करवाई की मांग
Next: नशा मुक्ति केंद्र संचालक की जमानत अर्जी खारिज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.