Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाबालिग छात्रा घर से नगदी और जेवर लेकर लापता
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग छात्रा घर से नगदी और जेवर लेकर लापता

RNS INDIA NEWS 09/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर की एक 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। छात्रा के घर से जेवरात और नकदी ले जाने की बात भी सामने आई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी आदर्श कॉलोनी में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। बीती 4 मई की रात वह बिना किसी को बताए घर से चली गई और वापस नहीं लौटी। पिता का आरोप है कि आदर्श कॉलोनी निवासी एक युवक उनकी पुत्री का लंबे समय से स्कूल आते-जाते पीछा करता था। जिस दिन छात्रा लापता हुई, उसी दिन से आरोपी युवक भी अपने घर से लापता है। उसने आशंका जताई है कि युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। बेटी घर से सोने के जेवरात और करीब 60 हजार रुपये नकद अपने साथ ले गई है। वहीं, आदर्श नगर चौकी प्रभारी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द छात्रा को सकुशल बरामद कर लेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, घर बैठे ऐसे करें ई-केवाईसी
Next: 15 मई तक उत्तराखंड में मौसम रहेगा बदलता, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.