Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मुठभेड़ के बाद यूपी का अवैध हथियार डीलर गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

मुठभेड़ के बाद यूपी का अवैध हथियार डीलर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/05/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। उत्तराखंड एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उत्तर प्रदेश के अवैध हथियार डीलर इश्तियाक उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। वह उत्तराखंड और यूपी में काफी समय से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से सेमी ऑटोमेटेड पिस्टल, तमंचे, कारतूस और मैगजीन बरामद की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी 2008 से हथियारों की तस्करी कर रहा था और अभी तक चार सौ से अधिक हथियार बेच चुका है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि एसटीएफ को बुधवार को गोपनीय इनपुट मिला कि एक आरोपी हथियारों की बड़ी खेप लेकर उत्तराखंड की सीमा पर आ रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने बरा क्षेत्र में आरोपी की घेराबंदी की। इस दौरान जब उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम बहेड़ी निवासी इश्तियाक उर्फ सोनू पुत्र अब्दुल अजीज बताया। उसने बताया कि वह वर्ष 2008 से हथियारों की तस्करी कर रहा है। वह यूपी के एटा, कानपुर के मुरैना, राजस्थान के अलवर से हथियार मंगाकर यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों में सप्लाई करता है। इसी के चलते उसके खिलाफ कई राज्यों में आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि आरोपी इश्तियाक अवैध हथियारों का बड़ा सौदागर है, जो कि यूपी और उससे लगे राज्यों में अवैध हथियारों का बड़ा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस टीम पिछले कई महीनों से इस पर काम कर रही थी। वहीं बुधवार की रात टीम को सूचना मिली कि इश्तियाक का मूवमेंट उत्तराखंड की तरफ हो रहा है। इस पर टीम को अलर्ट कर लोकल पुलिस की मदद से एक ज्वांइट ऑपरेशन कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अश्लील सामग्री शेयर करने पर मुकदमा
Next: मुख्य सचिव ने की भारत सरकार द्वारा पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत दिए जाने वाले फंड की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.