Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी में टूटी सड़क, पार्किंग की समस्याओं को सीएम के समक्ष उठाया
  • देहरादून

मसूरी में टूटी सड़क, पार्किंग की समस्याओं को सीएम के समक्ष उठाया

RNS INDIA NEWS 16/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एडवोकेट आर्यन देव उनियाल ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर मसूरी की समस्याओं को उनके समक्ष उठाया। उन्होंने मसूरी में विकास के लिए विस्तार से वार्ता की व समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल ने कहा कि मसूरी में वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवासीय कालोनी का निर्माण किया जाए। मसूरी नगर पालिका के सहयोग से भूमि आवंटन कर नियोजित आवासीय कालोनी बनाई जाए ताकि वंचित वर्ग को सुरक्षित एवं सम्मान जनक आवास उपलब्ध हो सकें। उन्होंने भिलाडू में मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग की।कहा कि युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का अभाव गंभीर विषय है। भिलाडू क्षेत्र में वर्षों से लंबित मिनी स्टेडियम की मांग पूरी होने से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा व युवा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ पाएंगे। उन्होंने मॉल रोड एवं आस पास पॉकिट पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की ताकि यातायात जाम की समस्या से निजात मिल सके। इसके लिए इच्छुक नागरिकों की निजी भूमि पर नियोजित एवं विनियमित पॉकिट पार्किंग विकसित की जा सके। उन्होंने मसूरी के लिए 365 दिवसीय वैज्ञानिक यातायात प्रबंधन योजना बनाने की मांग की व अवगत कराया कि स्थाई एवं प्रभावी यातयात व्यवस्था लागू करने के लिए यह जरूरी है। उन्होंने सड़कों की मरम्मत एवं शिव मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त वैली ब्रिज का पुनर्निर्माण करने की मांग की। कहा कि शिव मंदिर के समीप टूटे वैली ब्रिज का तत्काल पुर्ननिर्माण कराया जाना जन सुरक्षा एवं आवागमन की दृष्टि से आवश्यक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेफरल मॉनिटरिंग बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, अनावश्यक रेफरल कम करने पर जोर
Next: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.