Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुस्लिम यूनिवर्सिटी वाले बयान पर घिरी कांग्रेस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुस्लिम यूनिवर्सिटी वाले बयान पर घिरी कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 02/02/2022
rns featured image new

देहरादून।  कांग्रेस नेता शकील अहमद ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हवाले से उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बनवाने का दावा किया है। ऐसे में कांग्रेस चौतरफा घिर गई है। साधु-संतों ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है तो सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ तमाम बीजेपी नेता कांग्रेस पर बरस पड़े हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि कांग्रेस देश के आजाद होने से लेकर अब तक सिर्फ और सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक तरफ चार धाम की बात करती है और दूसरी तरफ देवभूमि में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की पैरवी कर रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि हरीश रावत पहले भी इसके समर्थक रहे हैं। उनके शासनकाल में जुमे की नमाज की भी छुट्टी हुआ करती थी। उधर साधु संतो ने भी मुस्लिम यूनिवर्सिटी का विरोध करना शुरू कर दिया है। निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर 1008 कैलाश आनंद गिरि ने भी इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहले से ही कई यूनिवर्सिटी चल रही है और उनमें किसी भी प्रकार का भेद नहीं है। किसी व्यक्तिगत जाति या धर्म के नाम पर उत्तराखंड में कोई यूनिवर्सिटी बनाना बिल्कुल भी सही नहीं है। उनका कहना है कि इस प्रकार की यूनिवर्सिटी बनाने का मतलब उत्तराखंड को कट्टरपंथियों के हाथों में देना है। इसका उद्देश्य उत्तराखंड को बांटना है। कैलाश आनंद गिरि ने अपील की है कि जनता ऐसी सरकार चुनें जो भारतीय संस्कृति का नेतृत्व कर सके। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुस्लिम यूनिवर्सिटी वाले बयान के बाद कांग्रेस चौतरफा घिर गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रशासन रिकॉर्ड में जिंदा कारोबारी कोरोना मृत
Next: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर आप ने जमकर निशाना साधा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.