Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस के घोषणा पत्र पर आप ने जमकर निशाना साधा
  • देहरादून

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर आप ने जमकर निशाना साधा

RNS INDIA NEWS 02/02/2022
rns featured image new

ख्याली पुलाव से कम नहीं है कांग्रेसी घोषणापत्र:  कोठियाल

देहरादून। कर्नल (रि0) अजय कोठियाल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जमकर निशाना साधा। प्रेस बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह पूरा घोषणापत्र ख्याली पुलाव की तरह है। कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे दिल्ली मॉडल की कॉपी की गई हो। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि फ्री बिजली देने पर कांग्रेस आम आदमी पार्टी पर निशाना साधती थी, लेकिन अब कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कही है। इनके नेता करण माहरा कहते थे कि मुफ्त बिजली देना सिर्फ एक जुमला है। बिजली के मामले में इनकी पार्टी में आपस में ही मतभेद है।

उन्होंने कहा कि जिन जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, कांग्रेस यह बताए कि आखिर उन राज्यों में क्या वह 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रहे हैं। उन्होंने बेरोजगारों को 4 लाख नौकरी देने वाले बात पर भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इनके स्वघोषित मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी की गारंटी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 6 महीने में एक लाख रोजगार देना संभव नहीं है। आज यह चार लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कर रहे हैं। कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड में 10 साल रही, लेकिन 10 साल में इन्होंने विकास का एक भी कार्य उत्तराखंड में नहीं किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में प्रदेश में जमकर घोटाले किए हैं। इनके मुंह से चार धाम का शब्द अच्छा नहीं लगता। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में केदारनाथ धाम को भी नहीं बख्शा, क्योंकि इनकी मंशा सिर्फ प्रदेश को लूटने की है। कर्नल कोठियाल ने कहा कि इनके नेता कभी बीजेपी में जाते हैं, तो कभी बीजेपी से वापस कांग्रेस में चले आते हैं। इनका दीन ईमान नहीं है इनको सिर्फ सत्ता का लोभ है और इनका एक ही मकसद जनता को लूटना है।

कर्नल कोठियाल ने कांग्रेस को चैलेंज करते हुए कहा कि वह कोई भी ऐसा राज्य बता दे, जहां पर उन्होंने 200 यूनिट बिजली जनता को मुफ्त देने का काम किया हो। कोई भी ऐसा राज्य दिखाएं, जहां पर इन्होंने रोजगार के अवसर पैदा किए हो। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं करने में माहिर है और जनता इनके सच से वाकिफ है। इसलिए अबकी बार आम आदमी पार्टी को जनता जिताने जा रही है, क्योंकि जनता कांग्रेस के मंसूबे भांप चुकी है।अबकी बार जनता बदलाव लाकर विकास करने वाली पार्टी को सत्ता में लाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुस्लिम यूनिवर्सिटी वाले बयान पर घिरी कांग्रेस
Next: दहेज हत्यारोपी सास-ससुर की जमानत अर्जी खारिज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.