Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मुरादनगर हादसा : सीएम ने दिया इंजीनियर और ठेकेदार पर एनएसए लगाने का निर्देश
  • उत्तर प्रदेश

मुरादनगर हादसा : सीएम ने दिया इंजीनियर और ठेकेदार पर एनएसए लगाने का निर्देश

RNS INDIA NEWS 05/01/2021
rns featured image new

मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता
मुरादनगर हादसे पर सीएम योगी का सख्त एक्शन

लखनऊ (आरएनएस)। मुरादनगर श्मशान घाट में हुए हादसे पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। सीएम योगी ने जिम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ रासुका लगाने का दिया आदेश दिया है साथ ही पूरे नुकसान की वसूली दोषी इंजीनियर व ठेकेदार से करने और ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश दिया है। इसके साथ-साथ मृ्तकों के परिवारों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। गाजियाबाद के मुरादनगर में बारिश के दौरान श्मशान घाट का लेंटर गिर गया था। इसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। ये लोग अपने जाननेवाले के अंतिम संस्कार के लिए वहां पहुंचे थे। मामले में अबतक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी भी शामिल है, जिसे कल देर रात पकड़ा गया।
यूपी सरकार ने श्मशान घाट हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दस-दस लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। वहीं इनमें आवासहीन परिवारों को आवासीय सुविधा मुहैया करने के भी सीएम योगी ने निर्देश दिया है।
सीएम योगी की तरफ से ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने का भी आदेश दिया गया है। डीएम और कमिश्नर को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि जब सितंबर में ही 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन (इंस्पेक्शन) करने का स्पष्ट निर्देश दिया हुआ था तो फिर चूक कैसे हो गई।

पकड़ा जा चुका है फरार कॉन्ट्रैक्टर
मुरादनगर के श्मशान घाट के लेंटर गिरने से 25 लोगों की मौत का मामले में ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी पर 25000 का इनाम घोषित किया था। अजय त्यागी की गिरफ्तारी के लिए गाजियाबाद पुलिस की चार टीमें जगह-जगह दबिश दे रही थीं। सोमवार को देर रात आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अब तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा भाजपा के शक्ति केंद्रों की कार्यशाला शुरू
Next: कमल ने खली को बताया नवीन कृषि कानून

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.