Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहरायेगा: भट्ट
  • पौड़ी

निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहरायेगा: भट्ट

RNS INDIA NEWS 12/01/2025
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार से चुनाव प्रचार के अभियान की विधिवत शुरुआत हो गई है। रविवार को बालासौड़ स्थित एक बारातघर में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा से मेयर प्रत्याशी शैलेंद्र रावत एक सुयोग्य प्रत्याशी हैं और जनता ने भी उन्हें भारी बहुमत से जितवाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की छोटी सरकार बनने के बाद यहां बजट की कोई कमी नहीं होगी और विकास तेज गति से होगा। एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा पिछले दिनों कोटद्वार आए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बयान के गलत अर्थ निकाले जा रहे हैं। कहा कि उनके कहने का अर्थ था कि कांग्रेस के पास पुरुषों में कोई सुयोग्य प्रत्याशी नहीं था इसलिए कांग्रेस ने महिला को टिकट दिया गया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार से जल्द ही बागी प्रत्याशियों को पार्टी से बाहर करने की सूची जारी की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं और निकाय चुनाव में इसका परिणाम दिखाई देगा। इस मौके पर मेयर प्रत्याशी शैलेंद्र रावत, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, राजेन्द्र अंथवाल, सुमन कोटनाला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए घनसाली पहुंचा वाहन
Next: मृतक के परिजनों को प्रतिकर देने के दिए आदेश

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.