Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। मृतक के नाम पर कथित फर्जी इकरारनामा तैयार कर पुश्तैनी मकान और दुकानें हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मैनाझुण्डी निवासी सुखदेव सिंह पुत्र स्व. हरी सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट, सितारगंज की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव में सड़क किनारे स्थित उनका पुश्तैनी आवासीय भवन और दुकानें हड़पने की नीयत से एक सुनियोजित साजिश रची गई। उनके पिता हरी सिंह का निधन 22 जनवरी 2012 को हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी अमरजीत सिंह ने अपने साथियों सुवेग सिंह, वरियाम सिंह निवासी पीलीभीत और एक अरायजनवीस गुरपाल सिंह के साथ मिलकर कथित रूप से एक फर्जी इकरारनामा तैयार कर लिया।आरोप है कि दस्तावेज को वैध दिखाने के लिए पहले उस पर 12 दिसंबर 2012 की तारीख अंकित की गई। बाद में पिता की मृत्यु की तिथि सामने आने पर कथित रूप से कूटरचना कर तारीख बदलकर 12 दिसंबर 2011 कर दी गई, ताकि दस्तावेज को पिता के जीवित रहते तैयार दिखाया जा सके। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
Next: राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.