Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मध्य प्रदेश के गिरोह ने की थी हुडंई शोरूम में चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

मध्य प्रदेश के गिरोह ने की थी हुडंई शोरूम में चोरी

RNS INDIA NEWS 13/10/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।   एक सप्ताह पूर्व हुंडई कार शोरूम से करीब छह लाख रुपये की नकदी चोरी होने के मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश के अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 3.97 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। थाना आईटीआई क्षेत्र में जैतपुर मोड़ पर हुंडई कार शोरूम है। छह अक्तूबर को डायल 112 के माध्यम से आईटीआई थाना पुलिस को सूचना मिली कि हुंडई के बिंदल इंटरप्राइजेज से चोर सरिया काटकर गल्ले में रखी 5,93,500 रुपये चुरा ले गए। इस मामले में खड़कपुर देवीपुरा निवासी दिलबाग सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना के खुलासे के लिए सीओ काशीपुर के पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया। रविवार को सीओ अनुषा बडोला ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि इस घटना को मध्य प्रदेश के खानाबदोश गिरोह ने अंजाम दिया है। ये लोग छोटा मोटा सामान बेचने के नाम पर कहीं भी डेरा डाल लेते हैं और कई दिनों की रेकी के बाद वारदात को अंजाम देते हैं। सीओ ने बताया कि वारदात के बाद दो युवक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ रहे थे। पुलिस टीम ने शनिवार की रात महिंद्रा शोरूम के पीछे झाड़ियों में छिपे मेवालाल मोहित पुत्र घिसीलाल निवासी चम्पानगर, दुगवाड़ा थाना धनगांव जिला खंडवा, रवि जाधव पुत्र अनोखे जाधव निवासी सुखपुरी सुंदर नगर, थाना साहपुर जिला बुरहानपुर व गोविंद चौहान पुत्र गजेन्द्र चौहान निवासी न्यू अंबेडकर नगर थाना कोलार जिला भोपाल को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए 3,79,000 रुपये की नकदी, आलानकब और अन्य सामान बरामद हुआ है। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ देहरादून के पटेलनगर व नेहरु कालोनी में चोरी के चार केस दर्ज हैं। टीम में थाना प्रभारी प्रवीण कोश्यारी, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह बिष्ट,अनिल उपाध्याय,कानि नीरज शुक्ला, अनुज त्यागी, गिरीश विद्यार्थी आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंची के पास महिला और वाहन चालक में हाथापाई
Next: मजबूरी में कम दाम पर गन्ना बेच रहे किसान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.