Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तीन किलो 400 ग्राम चरस के साथ नेपाली समेत दो तस्कर गिरफ्तार
  • देहरादून

तीन किलो 400 ग्राम चरस के साथ नेपाली समेत दो तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। तीन किलो 400 ग्राम चरस के साथ एसटीएफ की एएनटीएफ ने दो तस्कर गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों में एक नेपाली नागरिक भी शामिल है। वह नेपाल से चरस लेकर दून पहुंचा था। एसटीएफ की इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि नशा तस्करी की सूचना पर शनिवार शाम को एसटीएफ ने तपोवन रोड एनसीसी कार्यालय के पास कार्रवाई की। यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार के पास तीन युवक खड़े थे। एएनटीएफ टीम निरीक्षक नीरज चौधरी टीम संग मौके पर पहुंचे। इस दौरान तीनों आरोपी कार छोड़कर मौके से भागने लगे। आयुष रावत उम्र बीस वर्ष निवासी नेगर थाना देवप्रयाग, टिहरी को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया। आयुष रावत से 1270 ग्राम चरस मिली। उसने बताया कि मौके से फरार हुए आरोपियों के नाम नीरज कठैत पुत्र रोशन कठैत निवासी साबली तल्ली टिहरी गढ़वाल और दूसरे का नाम सौरभ चौहान पुत्र वीर सिंह चौहान निवासी डनसारा टिहरी गढ़वाल है। एसटीएफ ने आरोपी आयुष रावत से चरस को लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि चरस उनके पास नेपाल से धर्मराज धामी लाता है। पता लगा कि वह हाल में आरोपियों के रैम्बो विहार, तपोवन रोड स्थित कमरे पर रुका हुआ है। सीओ रायपुर अभिनय चौधरी और रायपुर थाना पुलिस को साथ लेकर उक्त कमरे पर छापा मारा गया। इस दौरान धर्मराज को गिरफ्तार करते हुए कमरे से चरस का पैकेट बरामद किया गया। दोनों आरोपियों से कुल तीन किलो 400 ग्राम चरस मिली। इसे लेकर गिरफ्तार और फरार आरोपियों के खिलाफ रायपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसटीएफ फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पूछताछ में पता लगा कि धर्मराज नेपाल से काफी समय से चरस लेकर दून आता रहता था। यहां वह इन आरोपियों के साथ उसे छोटे पैडलरों को बेचकर उसकी खपत करता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिव ज्ञान, धाम और नाम के दाता हैं : मोरारी बापू
Next: निजी चेकपोस्ट कर्मियों से अभद्रता, 5 लोगों पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.