Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मानसून से पहले नहर कवरिंग कार्य पूरा करने के कुमाऊं कमिश्नर ने दिए निर्देश
  • नैनीताल

मानसून से पहले नहर कवरिंग कार्य पूरा करने के कुमाऊं कमिश्नर ने दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 20/05/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नहर कवरिंग कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सिंचाई, लोनिवि, जल संस्थान, जल निगम व ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मानसून से पहले नहर कवरिंग का कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बैठक कर उसकी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि यदि मानसून से पहले काम नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने शनिवार को कैंप कार्यालय में एसबीआई से नवाबी रोड तक हो रहे नहर कवरिंग कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सीवर लाइन व बिजली पोल शिफ्ट नहीं होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने शिफ्टिंग का कार्य नहीं होने पर एक दूसरे विभाग पर जिम्मेदारी डालने पर ऊर्जा, जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी को तलब करते हुए जल्द जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निगम, ऊर्जा, जल संस्थान व लोनिवि के अधिकारी आपसी समन्वय के लिए जल्द बैठक करें। बैठक के बाद उसकी रिपोर्ट कमिश्नर दफ्तर को दें। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले यदि नहर कवरिंग का कार्य पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यहां अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल, मुख्य अभिंयता सिंचाई संजय शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.भागीरथी जोशी समेत बिजली, सिंचाई, जल संस्थान व जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगी के शिकार को लौटाई एक लाख की धनराशि
Next: एलबीएस एकेडमी के विशेषज्ञों ने विदेशी नौकरशाहों को दी ट्रेनिंग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.