Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मानसून की सक्रियता से शुरू हुआ भारी बारिश का दौर, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट
  • राष्ट्रीय

मानसून की सक्रियता से शुरू हुआ भारी बारिश का दौर, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट

RNS INDIA NEWS 22/06/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं दूसरी तरफ इससे उत्तर भारत में पारा नीचे आने से गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। कुछ जगह बादल छाए रहने से भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 22 जून को मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आंशका जताई है।
मानसून की सक्रियता के चलते शनिवार को राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश हुई और कुछ जगह अति भारी बारिश दर्ज की गई। जोधपुर में तेज बारिश के बीच पुलिया से फिसलकर एक कार बहकर 5 फीट गहरे नाले में गिर गई, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 22-23 जून को भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग समेत 22 जिलों में कहीं भारी तो कहीं सामान्य बारिश होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून के पहुंचने से बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी और बुंदेलखंड में भारी बारिश का अनुमान जताया है। बिहार में भी मानसून पूरी तरीके से सक्रिय हो चुका है। रविवार को भी राज्य में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। दूसरी तरफ पंजाब में भी मानसून के आगमन की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर में शनिवार शाम को हुई हल्की बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार सुबह से ही ठंडी हवा चलने और बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया है। दिन में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। यह सिलसिला 27 जून तक रुक-रुक कर चलता रहेगा। लगातार बदल रही मौसमी परिस्थितियों के बीच 1-2 दिन के भीतर दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बीती रात से बारिश हो रही है। इसके चलते पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाले मुनस्यारी-मिलम हाईवे चट्टान खिसकने से अवरुद्ध हो गया। रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड के पास भूस्खलन के चलते यातायात बाधित रहा। रविवार को देहरादून, नैनीताल समेत आस-पास के क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है और कुछ जगह भूस्खलन हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉ. पंड्या ने की पोप लियो और इटलेयिन प्रधानमंत्री से मुलाकात
Next: उत्तराखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.