Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डॉ. पंड्या ने की पोप लियो और इटलेयिन प्रधानमंत्री से मुलाकात
  • हरिद्वार

डॉ. पंड्या ने की पोप लियो और इटलेयिन प्रधानमंत्री से मुलाकात

RNS INDIA NEWS 22/06/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर भारत की संस्कृति, योग और वैदिक परंपरा की महिमा का उद्घोष किया। वेटिकन सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेकर उन्होंने न केवल भारतीय संस्कृति की जीवंत चेतना का संदेश दिया, बल्कि विश्व समुदाय को वसुधैव कुटुंबकम की भावना से भी परिचित कराया। डॉ. पंड्या ने पोप लियो और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी सहित कई शीर्ष वैश्विक नेताओं से भेंट की। उन्होंने पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा द्वारा रचित युग साहित्य भेंट करते हुए भारतीय योग दर्शन की सार्वकालिक प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. पंड्या ने कहा कि भारतीय संस्कृति कोई सीमित परंपरा नहीं, बल्कि यह वैश्विक चेतना की वाहक है। योग इसके केंद्र में है, जो शरीर नहीं, आत्मा के विकास का मार्ग है। उन्होंने योग को मात्र व्यायाम न मानकर उसे मानवता की साधना करार दिया। कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न देशों के नेताओं, राजनयिकों और नीति निर्माताओं ने भारतीय संस्कृति की इस आध्यात्मिक गहराई को ध्यानपूर्वक सुना। कई नेताओं ने भारत की आध्यात्मिक विरासत की मुक्तकंठ से सराहना की। डॉ. पंड्या ने अपनी मुलाकातों में आईपीयू के मानद अध्यक्ष व इटली के वरिष्ठ सांसद पियर फर्डिनांडो कासिनी, चेंबर ऑफ डिप्यूटीज के अध्यक्ष लोरेन्जो फोंटाना, इटालियन आईपीयू समूह के अध्यक्ष सहित कई अन्य सांसदों से मुलाकात कर युग निर्माण योजना, देवसंस्कृति विवि के प्रयासों और गायत्री परिवार की सेवाभावी गतिविधियों की जानकारी दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 22 जून
Next: मानसून की सक्रियता से शुरू हुआ भारी बारिश का दौर, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.