Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुझे बदनाम करने के लिए की जा रही राजनीति: मोहन सिंह मेहरा
  • अल्मोड़ा

मुझे बदनाम करने के लिए की जा रही राजनीति: मोहन सिंह मेहरा

RNS INDIA NEWS 25/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य रुकवाने के कांग्रेस के आरोपों के बीच जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि यह सब उनको बदनाम करने की साजिश है। सोमवार को जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने अपना पक्ष रखने को जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता की। जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा है कि कांग्रेस के लोग पुतला फूंककर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेमतलब मुद्दा बनाकर अनुसूचित जाति का विकास विरोधी बताया जा रहा है किंतु विपक्षियों को यह मालूम होना चाहिए कि वह अनुसूचित जाति के सबसे बड़ा हितैषी रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस उन पर अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में विकास कार्यों को रोकने के आरोप लगा रही है जबकि वह अनुसूचित वर्ग के लोगों के विकास के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें बदनाम करना चाहती है और इसी बदनीयती के चलते उनका पुतला फूंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं तथा धन स्वीकृत होने व गुपचुप टेण्डर होने की जांच कराएंगे। मेहरा ने कहा कि उनके द्वारा समाज कल्याण विभाग से जागेश्वर विधानसभा अंतर्गत अनुसूचित जाति उप योजना के तहत अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में अवस्थापना सुविधाओं के लिए 55 लाख रुपये स्वीकृत कराए गए थे और विधानसभा क्षेत्र के 11 गांवों हेतु 55 लाख रुपये अवमुक्त किए। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत चन्दन राम दास के मार्च माह में जारी पत्र का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने जागेश्वर विधानसभा की मात्र एक न्याय पंचायत में केवल 05 निर्माण कार्यों के लिए 82.44 लाख रुपये स्वीकृत करा लिए और इसकी जानकारी उनके संज्ञान में नहीं लाई गई। इतना ही नहीं कार्यदाई संस्था ने गुपचुप तरीके से कार्यों के टेण्डर भी करा लिए और एक ही व्यक्ति को 5 योजनाओं का कार्य दे दिया। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केक काटकर मनाया फार्मेसी दिवस, आयोजित हुई गोष्ठी
Next: पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग को राज्य आंदोलनकारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.