Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग को राज्य आंदोलनकारियों ने किया धरना-प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग को राज्य आंदोलनकारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 25/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। द्वाराहाट में विगत दिनों इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक-विधायक मामले में रोष अभी कम नहीं हुआ है। सोमवार को द्वाराहाट विकासखण्ड के परिसर में राज्य आंदोलनकारियों ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। राज्य आंदोलनकारियों ने विकासखंड द्वाराहाट परिसर में संगठन अध्यक्ष मनोज अधिकारी के नेतृत्व में धरना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह रावत उन्हें और क्षेत्र के लोगों को डराते-धमकाते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने विधायक मदन बिष्ट के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक के साथ अभद्रता की। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूर्व में उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सभी आंदोलनकारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान भी किया है। यहाँ धरने में सुरेन्द्र लाल साह, गिरधर किरौली, भुपाल आर्य, गोपाल सिंह राणा, विजय चौधरी, बीरेंद्र बजेठा, दान सिंह राणा, गोपाल सिंह रौतेला, कैलाश फुलारा, मोहन चंद्र तेवाड़ी, आनंद राम आदि शामिल रहे।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुझे बदनाम करने के लिए की जा रही राजनीति: मोहन सिंह मेहरा
Next: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गोष्ठी आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.