Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मनरेगा में एनएमएमएस के खिलाफ लामबंद हुए ग्राम प्रधान
  • ऊधम सिंह नगर

मनरेगा में एनएमएमएस के खिलाफ लामबंद हुए ग्राम प्रधान

RNS INDIA NEWS 04/01/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। एक जनवरी 2023 से मनरेगा में लागू किए गए नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम का प्रदेश के ग्राम प्रधान संगठन ने विरोध किया है। उन्होंने उत्तराखंड की विषम भौगोलिक स्थिति को देखते हुए इसे यहां लागू न करने की मांग उठाई है। वहीं ग्राम पंचायत में मनरेगा से सिर्फ 20 ही काम कराए जाने को लेकर भी विरोध प्रकट करते हुए कई अन्य मांग उठाई हैं। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भाष्कर सम्मल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगें न माने जाने पर 9 जनवरी से प्रदेश के हर विकासखंड पर धरने और मनरेगा कार्य के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा के अंतर्गत एक जनवरी से राज्य में मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थिति होने के कारण अधिकांश गांव में नेटवर्क नहीं है। वहीं कई किलोमीटर पैदल मार्ग हैं। ऐसे में मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करना संभव नहीं है। संगठन इसका विरोध करता है। वहीं उनका कहना था कि एमआईएस की साइट आधार एफटीओ, भुगतान की समस्या, और ग्राम प्रधानों एवं संबंधित कर्मचारियों को बिना प्रशिक्षण के ही नए सिस्टम को लागू किया जा रहा है। संगठन ने मनरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में 20 20 ही कार्य किए जाने की बाध्यता से कई फाइलों का समय से सामग्री, भुगतान एवं कुशल मजदूरी न होने के कारण कई माह तब फाइलें गतिमान रहती हैं। जबकि पूर्व में जिन फाइलों का मैटेरियल और कुशल मजदूरी भुगतान शेष रहता था उनको फिजिकली क्लोज्ड ऑप्शन के माध्यम से बंद कर दिया जाता था। जिससे कार्य ग्राम पंचायतों में सुचारू रूप से गतिमान रहे। अब इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। इससे ग्राम पंचायतों में विकास की गति वर्तमान में शून्य है। वहीं केंद्रीय वित्त से ग्राम पंचायतों को मिलने वाली 15 वित्त की धनराशि नहीं मिलने पर भी आक्रोश जताया। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम प्रधानों को कोरोना प्रोत्साहन राशि 10000 तथा ग्राम पंचायत आपदा निधि के रूप में 10000 देने की घोषणा की गई थी। यह आजतक पूरी नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर पुनर्विचार नहीं किया जाता है तो 9 जनवरी 2023 को राज्य के प्रत्येक विकासखंडों में समस्त ग्राम प्रधान धरना देंगे और मनरेगा कार्य का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। वहीं जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने ग्राम प्रधान संगठन की मांगों से शासन को अवगत कराते हुए उनका ज्ञापन केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय भेजने का आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाली में मिला अज्ञात शव
Next: युवती से मोबाइल झपटने वाले दो दोस्त गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.