Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मिट्टी धंसने से सूखी नदी में निर्मलनगर का ग्रामीण बहा
  • ऊधम सिंह नगर

मिट्टी धंसने से सूखी नदी में निर्मलनगर का ग्रामीण बहा

RNS INDIA NEWS 08/07/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। शक्तिफार्म में सूखी नदी के तेज बहाव में निर्मलनगर का ग्रामीण बह गया। एक ग्रामीण रविवार देर शाम तिलियापुर के कटना नाले में बह गया था। दोनों ग्रामीणों का कहीं पता नहीं चला है। नदी व नाले में तेज बहाव के कारण दोनों को खोजने का अभियान भी नहीं चल पाया है। सोमवार सुबह 33 वर्षीय संजीत मंडल उर्फ बप्पी पुत्र हजारी मंडल निवासी बीस क्वार्टर, निर्मलनगर अपने खेत में फसल देखने गया था। बताया जाता है कि आसपास दो और ग्रामीण भी थे। अचानक मिट्टी धंसने से बप्पी सूखी नदी के तेज बहाव में बह गया। दो अन्य लोग सुरक्षित निकल गए। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बप्पी के घर में पत्नी सविता, मां कमला, तीन पुत्रियां व पुत्र बेसुध हैं। इधर, ग्राम तिलियापुर के कटना नाले में बहा 40 वर्षीय जगदीश मंडल पुत्र विनोद मंडल निवासी निर्मलनगर का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चला। जगदीश रविवार देर शाम ढौरा डाम के निकट कटना नाले में बह गया था। पुलिस प्रशासन की टीम ने रात 12 बजे तक सर्च अभियान चलाये रखा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह से बाढ़ आने के कारण सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सर्च टीम को लापता ग्रामीणों को खोजने के लिए जुटने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सावन में मांस और शराब की बिक्री बंद करने की मांग
Next: एम्स ऋषिकेश की बर्न यूनिट में बढ़ेंगे बेड

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.