Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल कॉलेज की नियुक्तियों में बन्द हो ठेका प्रथा, स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार
  • अल्मोड़ा

मेडिकल कॉलेज की नियुक्तियों में बन्द हो ठेका प्रथा, स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार

RNS INDIA NEWS 13/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने प्राचार्य सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड व शिक्षा-चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन देकर उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्त तकनीकी व गैर तकनीकी नियुक्तियों पर ठेके के माध्यमों से रखे गए कर्मचारियों को विभागीय संविदा या उपनल जैसा नया विभाग बना कर उस विभाग के माध्यम से नियुक्ति देने की मांग की। विनय किरौला ने कहा कि पूर्व में जिस वेतनमान में मेडिकल कॉलेज में जिस कंपनी के माध्यम से कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था वर्तमान कंपनी में उससे एक हजार रुपये कम में कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। महंगाई हर क्षेत्र में बढ़ रही है और मेडिकल कॉलेज के इन ठेका कर्मियों का वेतन कम किया जा रहा है जो शोषण व अन्याय का प्रतीक है। विनय किरौला ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण क्या इसलिए किया गया था कि यहाँ के युवाओं को ठेके में विभिन्न विभागों में रख इनका शोषण किया जाए और पंजाब, यूपी आदि की कंपनी ठेके के माध्यम से नियोक्ता बन पहाड़ के युवाओं का आर्थिक-सामाजिक शोषण करे। कहा कि ठेका प्रथा को बंद कर युवाओं को विभागीय संविदा या उपनल नुमा विभाग के माध्यम नियुक्ति मिले ताकि उत्तराखंड का युवा अपने को उत्तराखंड सरकार के अधीन सुरक्षित महसूस करें। ज्ञापन देने वालो में विनय किरौला, विशाल जोशी, निरंजन पांडेय, राजेन्द्र लटवाल, राहुल बिष्ट, शेखर भट्ट, विनोद जोशी, मनीष बिष्ट, हरीश बिष्ट, माया बिष्ट, हरीश कुमार,ज्योति आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्सिंग के पदों पर निकली भर्ती को रोकना युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात: बिट्टू कर्नाटक
Next: गांजा तस्करी में अभियुक्त को 11 साल का कारावास और एक लाख अर्थदंड

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.