Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नर्सिंग के पदों पर निकली भर्ती को रोकना युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

नर्सिंग के पदों पर निकली भर्ती को रोकना युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 13/12/2023
bittu karnatak

अल्मोड़ा। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि लगभग एक माह पूर्व प्रदेश सरकार के द्वारा नर्सिंग के 1400 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली गई थी जिससे नर्सिंग का कोर्स कर चुके युवाओं में एक नई चेतना का संचार हुआ था। परंतु अभी एक माह भी नहीं बीता और सरकार के द्वारा उक्त नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई जो युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहले तो भर्तियां निकल ही नहीं रही हैं जो भर्तियां निकल भी रही हैं उन्हें कुछ दिनों के अंदर किसी न किसी बहाने से रोकने का काम किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ नर्सिंग के निकले हुए 1400 से अधिक पदों के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि इस मामले पर जब उनके द्वारा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉक्टर सयाना से बात की गई तो उन्होंने बताया की उक्त भर्तियां निरस्त नहीं की गई है बल्कि स्थगित की गई हैं। कर्नाटक ने कहा कि पहले से अंदेशा था कि सरकार युवाओं को सपने दिखाने के लिए भर्तियां तो निकाल देगी लेकिन उन पर विज्ञप्ति जारी हो या ना हो युवाओं को रोजगार मिले ना मिले यह संशय की बात है और आज इन भर्तियों का रुक जाना सरकार की मंशा को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि कुछ समय में लोकसभा चुनाव है। इस दौरान किसी भी तरह की नियुक्तियां उत्तराखंड में नहीं हो पाएंगी जिसका खामियाजा यहां के युवाओं को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अविलंब इन पदों पर नियुक्तियों की कार्यवाही आगे नहीं बढाती है तो वे सरकार की इस तुगलकी नीति का विरोध करने को बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध खनन की सूचना के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप
Next: मेडिकल कॉलेज की नियुक्तियों में बन्द हो ठेका प्रथा, स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.