Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • बागेश्वर

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/05/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बागेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी का आक्रोश गुरुवार को सड़कों पर देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व हुए प्रदर्शन में उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होना देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्र-छात्राएं वर्षों तक कठिन मेहनत और आर्थिक परेशानियों के बीच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर रही हैं।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में भर्ती परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं, जिससे युवाओं का विश्वास व्यवस्था से उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं के सामने पहले ही सीमित अवसर हैं और ऐसे मामलों से उनमें निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए और इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर युवाओं के हित में सख्त कदम उठाने की मांग भी की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, लोकमणि पाठक, गोकुल परिहार, सुरेश खेतवाल,ललित गोस्वामी, विनोद पाठक, गौरव आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव
Next: मीडिया सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु : ध्रुव रौतेला

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.