Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एमडीडीए को नहीं मिली पुलिस फोर्स, बैरंग लौटी टीम
  • उत्तराखंड

एमडीडीए को नहीं मिली पुलिस फोर्स, बैरंग लौटी टीम

RNS INDIA NEWS 21/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  फोर्स नहीं मिलने से नगर निगम प्रशासन की चंद्रभागा नदी के किनारे चिह्नित अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई सोमवार को फिर टल गई। अब बुधवार को कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। पुलिस फोर्स न मिलने से नगर निगम प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई सोमवार को एक बार फिर प्रभावित हुई। दरअसल, चंद्रभागा नदी के किनारे पूर्व में चिह्नित 121 झुग्गी झोपड़ियों के अवैध कब्जों को हटाया जाना है। बीते शनिवार को कार्रवाई होनी थी, लेकिन पुलिस फोर्स न मिलने से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। नगर निगम प्रशासन को सोमवार को फोर्स उपलब्ध कराने का आश्वासन कोतवाली से मिला था। लेकिन 21 जून को योग दिवस के चलते ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन समेत विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम होने हैं और परमार्थ निकेतन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने के कारण पुलिस फोर्स एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था में मशगूल रही, इससे नगर निगम प्रशासन को अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के लिए फोर्स नहीं मिल सकी। कर अधीक्षक नगर निगम निशात अंसारी ने बताया कि सोमवार को भी पुलिस फोर्स नहीं मिलने के कारण चंद्रभागा नदी के किनारे अवैध झुग्गी झोपड़ियों को नहीं हटाया जा सका। अब बुधवार को ही कार्रवाई संभव हो सकेगी।

बैरंग लौटी एमडीडीए की टीम : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम भी ऋषिकेश में हरिद्वार रोड पर व्यावसायिक भवन पर कार्रवाई को लेकर सोमवार सुबह ऋषिकेश कोतवाली पहुंची। पुलिस फोर्स की डिमांड की। कोतवाल ने सीएम के कार्यक्रम में पुलिस फोर्स की ड्यूटी का हवाला देते हुए फोर्स उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई। बताया कि फोर्स बुधवार को ही मिलेगी। लिहाजा करीब आधा घंटे इंतजार के बाद एमडीडीए टीम बिना कार्रवाई के लौट गई। एमडीडीए के सहायक अभियंता पीपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हरिद्वार रोड पर एसबीएम इंटर कॉलेज के पास कार्रवाई होनी थी, जो टल गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कियोस्क पंजीकरण केंद्र में लगा ताला
Next: विक्रम हत्याकांड के मुख्य आरोपी न पकड़े जाने पर रोष

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.