Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मवेशी चराने जंगल गए वृद्ध को बाघ ने हमला कर मार डाला
  • ऊधम सिंह नगर

मवेशी चराने जंगल गए वृद्ध को बाघ ने हमला कर मार डाला

RNS INDIA NEWS 12/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। बग्घा चकरपुर लाइन निवासी एक वृद्ध को बाघ ने हमला कर मार डाला। रविवार को वृद्ध तीन अन्य साथियों के साथ मवेशी चराने जंगल गया था। शाम तक घर न लौटने पर तलाश शुरू की गई तो रात करीब आठ बजे जंगल से वृद्ध का शव बरामद हुआ। 69 वर्षीय शेर सिंह पुत्र हरक सिंह, निवासी बग्घा 54 चकरपुर लाइन मूल रूप से काना, गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ के निवासी थे। रविवार को वह तीन अन्य साथियों के साथ मवेशी चराने जंगल गए थे, जहां आगे निकलने पर वह साथियों से बिछड़ गए। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर सुरई रेंज के रेंजर आरएस मनराल, बीट इंचार्ज राजू दास, रविंद्र कुमार, सुखविंदर सिंह सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद वन कर्मियों और ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली और वाहनों की रोशनी में जंगल में सर्च अभियान चलाया। जंगल में बाघ द्वारा घसीटने के निशान, कपड़े और पगचिह्न मिलने के बाद कुछ दूरी पर शेर सिंह का शव बरामद हुआ। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को उप जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेंजर मनराल ने बताया कि वृद्ध को बाघ ने मारा है। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर डीएफओ कुंदन कुमार टीम के साथ सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शेर सिंह खेती-किसानी और पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पांच विवाहित बेटियां और एक बेटा है, जो रुद्रपुर सिडकुल में कार्यरत है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और वन विभाग को उचित कार्रवाई व हमलावर बाघ को ट्रैप करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
Next: मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.