Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौन उपवास रखकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
  • देहरादून

मौन उपवास रखकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

RNS INDIA NEWS 07/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत एक बार फिर बेरोजगार युवकों के लिए खड़े हुए हैं। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि ओवर ऐज युवओं को सरकारी नौकरी में आवेदन के लिए छूट दी जाए। कहा कि विगत चार सालों से सरकारी विभागों में कोई भर्ती नहीं होने के कारण शीक्षित युवा आवेदन नहीं कर पाए हैं जिसकी वजह से उनकी अधिकतम आयु सीमा पार हो गई है।
गुरुवार को अपने आवास में मौन उपवास रखकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। मांग की है कि सरकार युवाओं को अधिकतम आयु सीमा में छूट दे। चिंता जताई कि प्रदेश में बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ रही है। सरकार की जन-विरोध नीतियों की वजह से आमजन बहुत ही ज्यादा परेशान है। वहीं, सरकारी नौकरी में पिछले कई सालों से भर्ती नहीं होने की वजह से युवा वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
कहा कि पूर्व में ऐसे बच्चों की बात उठाई जा चुकी है, जो ओवर ऐज हो चुके हैं। मगर एलटी या दूसरी टीईटी की परीक्षा में आयु सीमा रोकने के कारण वो इसमें शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इसमें ऐसे बच्चों का कोई दोष नहीं है, क्योंकि 2016-17 में जो भर्तियां निकली थी, तब से कोई भर्ती ही नहीं निकली है। ऐसे यदि उनकी उम्र आज ज्यादा हो गई है तो उसमें उनका दोष नहीं है। जब सरकार ने भर्तियां नहीं निकाली, तो उनको अवसर ही नहीं मिल पाया। इसीलिए सरकार से आग्रह किया गया था कि उम्र में शिथिलता देते हुए पांच साल बढ़ाए जाएं। यही राहत जो कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राएं हैं, उन्हें भी दी जाए। बावजूद इसके सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लामबगड़ स्लाइड जोन का हुआ स्थायी ट्रीटमेंट
Next: दो गांजा तस्करों की जमानत याचिका हुई खारिज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.