Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मतगणना को लेकर उत्तरकाशी का ट्रैफिक प्लान बदला
  • उत्तरकाशी

मतगणना को लेकर उत्तरकाशी का ट्रैफिक प्लान बदला

RNS INDIA NEWS 08/03/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। विधानसभा चुनाव नतीजों के मध्य नजर उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन ने शहर के ट्रैफिक प्लान में खासा बदलाव किया है। इसके साथ ही मतगणना संबंधी एडवाइजरी जारी करते हुए कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए हैं।पुलिस के ट्रैफिक प्लान के मुताबकि 10 मार्च को भटवाड़ी की ओर से उत्तरकाशी आने वाले वाहन तेखला-मांडौ, तिलोथ बैण्ड-जोशियाडा होते हुए इन्द्रावती पार्किंग में पार्क होंगे। धौंतरी-मानपुर की ओर से आने वाले वाहनों को भी तिलोथ बैंड-जोशियाडा होते हुए इन्द्रावती में पार्क होंगे। इसी तरह बड़कोट और धरासू बैंड की तरफ से आने वाले वाहन बड़ेथी बाईपास, मनेरा जोशियाड़ा बैराज-जोशियाडा पुल रूट से प्रवेश करेंगे। इस रूट से आने वाले सभी वाहन इंद्रावती पार्किंग में खड़े होंगे। जबकि साल्ड ऊपरीकोट से आने वाले वाहन दरबार बैंड के नीचे पार्क होंगे। इसके अलावा प्रत्याशियों, मतगणना एजेंटों, मीडिया कर्मियों व मतगणना ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था रामलीला ग्राउंड में की गई है। जहां से ये सभी लोग कोर्ट रोड- विश्वनाथ चौक होते हुये पैदल मतगणना स्थल पर जा सकेंगे। एसपी पीके राय ने बताया कि इस दौरान भारी वाहन पूर्णतया वर्जित रहेंगे। कॉमर्शियल और भारी वाहन जोशियाड़ा पार्किंग में पार्क होंगे। ऋषिकेश, देहरादून व हरिद्वार से आवागमन करने वाले वाहनों के लिये रूट तेखला बाईपास-लदाडी-मनेरा-बडेथी बाईपास रहेगा। सर्विस बसों व आवश्यक सेवा के वाहनों पर यह यातायात प्लान पूर्व की भांति रहेगा। वहीं मतणगना स्थल पैरामिलिट्री फोर्स के तैनात कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना परिचय पत्र के अंदर प्रवेश वर्जित रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजभवन में आयोजित वसंत उत्सव का शुभारंभ
Next: वन विभाग ने किए 30 अवैध टेंट ध्वस्त

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.