Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मतदान से पहले जिलाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायज़ा
  • अल्मोड़ा

मतदान से पहले जिलाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायज़ा

RNS INDIA NEWS 23/07/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण से पूर्व जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने ताकुला ब्लॉक के तहत सोमेश्वर क्षेत्र में मतदान स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और पहुंच मार्गों की स्थिति का भौतिक परीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी मतदाता को असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महिला मतदान कार्मिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और उनके तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर मतदाता तक सुरक्षित, निष्पक्ष और व्यवस्थित मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया जाए। इसके उपरांत जिलाधिकारी चौखुटिया ब्लॉक पहुंचे, जहां रवाना की जा रही पोलिंग पार्टियों से सीधा संवाद किया। ताड़ीखेत विकासखंड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों के साथ-साथ पोलिंग पार्टियों की तैनाती, खानपान और परिवहन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी होनी चाहिए। सभी ज़ोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया कि वे लगातार पोलिंग पार्टियों से संपर्क में रहें ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। जनपद के छह विकास खंडों—ताकुला (100), धौलादेवी (129), ताड़ीखेत (141), भैंसियाछाना (59), लमगड़ा (117) और चौखुटिया (103)—से कुल 649 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं हैं। सभी टीमों को चुनाव सामग्री के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने वाहनों की नियमित चेकिंग कराने और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं। वे स्वयं फील्ड में रहकर संपूर्ण चुनाव व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीलकंठ में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
Next: राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून और हल्द्वानी में तीमारदारों के लिए विश्राम गृह बनाए जाएंगे, एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.