Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कार्मिकों को मतदान एवं ईवीएम का दिया प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कार्मिकों को मतदान एवं ईवीएम का दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 04/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर के निर्देशन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शिता, सुचारू व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए आज सोबन सिंह जीना विवि परिसर के हॉल एवं उदय शंकर नृत्य अकादमी में द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के अंतर्गत मतदान कार्मिकों को मतदान एवं ईवीएम वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को विधान सभा सल्ट के अंतर्गत आने वाले 304 मतदान कार्मिकों एवं जनपद भर में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने वाले 619 मतदान कर्मियों का एसएसजे यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में एवं विधानसभा द्वाराहाट के अंतर्गत आने वाले 324 मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण आज उदय शंकर नृत्य अकादमी में आयोजित हुआ। मास्टर ट्रेनरों ने पोस्टल बैलट के माध्यम से होने वाले मतदान की प्रक्रियाओं को समझाते हुए चुनाव की बारीकियों को बताया। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने भारत निर्वाचन आयोग की सभी गाइडलाइन का पाठ पढ़ाया तथा मतदान कर्मियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान की प्रक्रिया को बताया। मास्टर ट्रेनरों ने सैद्धान्तिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों ने मतदान हेतु सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।
उदय शंकर नृत्य अकादमी में मास्टर ट्रेनर विनोद राठौर, राजेश बिष्ट एवं कपिल नयाल ने प्रशिक्षण दिया तथा मास्टर ट्रेनर हेम जोशी एवं अशोक कुमार, महेंद्र भंडारी, सवित जनौटी, भुवन चंद्र पांडे एवं अन्य ने एसएसजे परिसर में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार सेवा में बाबा तरसेम की याद में रखा गया अखंड पाठ साहिब
Next: एंचोली में वाहन से एक लाख रुपये पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.