Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मरीज को 12.5 लाख रुपये हर्जाने के देने का आदेश
  • हरिद्वार

मरीज को 12.5 लाख रुपये हर्जाने के देने का आदेश

RNS INDIA NEWS 13/03/2022
rns featured image new

रुड़की। जिला उपभोक्ता आयोग ने अपने एक फैसले में गलत उपचार के कारण विकलांग हुए मरीज को साढ़े बारह लाख रुपये हर्जाना दिलाए जाने का आदेश दोषी हॉस्पिटल को दिया है। उपभोक्ता मामलों के अधिवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि हरिद्वार जिले के ग्राम जैनपुर झंझेड़ी निवासी मुंतजीर 6 जून 2021 को बाइक पर जाते हुए ट्रैक्टर की टक्कर में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए केशव मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून ले जाया गया था। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने गलत ऑपरेशन कर मुंतजीर की टांग काटकर उसे हमेशा के लिए विकलांग कर दिया और उपचार के नाम पर उसके 2,47,638 रुपये भी लिए थे। लेकिन मरीज फिर भी ठीक नहीं हुआ। मुंतजीर ने हिमालयन हॉस्पिटल में दिखाया तो उसको दोबारा ऑपरेशन करना पड़ा था। मुंतजीर ने न्याय के लिए 6 जुलाई 2021 को जिला उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया था। जिला आयोग के अध्यक्ष कंवर सैन, सदस्य अंजना चड्ढा और विपिन कुमार ने मामले की सुनवाई के बाद हॉस्पिटल को चिकित्सीय उपचार में लापरवाही के लिए दोषी माना और मुंतजीर को उपचार खर्च 2,47,638 रुपये मय 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ ही क्षतिपूर्ति के रूप में दस लाख रुपये व वाद व्यय पांच हजार रुपये एक माह के अंदर अदा करने का आदेश हॉस्पिटल को दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1 किलो से अधिक चरस के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
Next: फैक्ट्री चौकीदार की गोली से हुई थी आनंद की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.