Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मैराथन दौड़ में एक हजार से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
  • ऊधम सिंह नगर

मैराथन दौड़ में एक हजार से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा

RNS INDIA NEWS 21/09/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत रविवार सुबह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मनोज सरकार स्टेडियम से शुरू हुई इस दौड़ में एक हजार से अधिक युवाओं ने भाग लेकर उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया। मैराथन का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट और भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में सौरभ रावत प्रथम, धीरज द्वितीय और शोभित तृतीय रहे। शीर्ष तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार और अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान किया और सरकार की फिट इंडिया, खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वैभव सिंह ने बताया कि सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह युवाओं को समाज और राष्ट्र से जोड़ने का अभियान है। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान कर रही है। इस मौके पर विधायक शिव अरोरा, कार्यक्रम संयोजक बिट्टू चौहान समेत कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 सितम्बर
Next: मुख्यमंत्री ने की जी.एस.टी. की नई दरों और स्वदेशी अभियान पर जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.