Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री सुबोध उनियाल ने की सिडकुल के आला अधिकारियों एवं इंडस्ट्रियल एरिया के सम्बन्धित प्रभारियों के संग बैठक
  • देहरादून

मंत्री सुबोध उनियाल ने की सिडकुल के आला अधिकारियों एवं इंडस्ट्रियल एरिया के सम्बन्धित प्रभारियों के संग बैठक

RNS INDIA NEWS 03/07/2023
rns featured image new

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सिडकुल के आला अधिकारियों एवं इंडस्ट्रियल एरिया के सम्बन्धित प्रभारियों के संग देहरादून स्थित राज्य वन मुख्यालय के मंथन सभागार में बैठक की। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून स्थित राज्य वन मुख्यालय के मंथन सभागार में ढालवाला इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कों, नाली, लाइटों के विकास एवं कर निर्धारण के परिप्रेक्ष्य में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सिडकुल के आला अधिकारियों, इंडस्ट्रियल एरिया के सम्बन्धित प्रभारियों व निकाय के अधिकारियों ने भाग लिया। कैबिनेट मंत्री ने शीघ्र ही निकाय द्वारा सिडकुल क्षेत्र के विकास हेतु किए खर्चों का ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सिडकुल प्रबंधक को यहां की मेंटीनेंस हेतु रखे गए खर्चे का ब्यौरा देने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट देखने के बाद ही ढालवाला इंडस्ट्रियल एरिया में होने वाले विकास कार्यों का निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने क्षेत्र समस्याओं को उठाया जिसपर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि ढालवाला में सिडकुल क्षेत्र आबादी के समीप है, यहां विकास कार्य न होने के कारण स्थानीय क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में अपर सचिव उमेश नारायण पांडेय, आरएम सिडकुल यशवंत सिंह रावत, पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी अवर अभियंता सिडकुल संजय राणा, असिस्टेंट मैनेजर अरूण जुयाल, विरेंद्र नेगी, अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह, सभासद विनोद सकलानी, सभासद प्रतिनिधि राजेंद्र थलवाल, कर एवं राजस्व निरीक्षक अनुराधा गोयल, वरिष्ठ सहायक दिनेश कृषाली, ढालवाला इंडस्ट्रियल एसोशिएसन के सदस्य लोकेश मखीजा, संजय अग्रवाल, सुरेन्द्र पंत आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना में संविदा कर्मचारी की मौत
Next: डीएम अध्यक्षता में हुआ जनसुनवाई कार्यक्रम, 107 शिकायतें प्राप्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.