Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मंत्री गणेश जोशी ने स्कूली बच्चों की श्री अन्न महोत्सव की प्रचार-प्रसार और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने स्कूली बच्चों की श्री अन्न महोत्सव की प्रचार-प्रसार और जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना

RNS INDIA NEWS 11/05/2023
WhatsApp Image 2023-05-11 at 6.31.27 PM

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को पवेलियन ग्राउंड में कृषि विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष्य में 13 से 16 मई तक आयोजित श्री अन्न महोत्सव के प्रचार-प्रसार और जागरूकता के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में दून के 21 विद्यालयों के दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
जागरूकता रैली पवेलियन ग्राउंड से घंटाघर होते हुए वापस पवेलियन ग्राउंड में संपन्न हुई। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने छात्र छात्राओं को मिलेट्स के फायदों की जानकारी दी। सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला में 13 मई से शुरू हो रहे उत्तराखंड श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी करेंगे। जिसमें अन्य राज्यों के कृषि मंत्री, होटल व्यवसायी, कृषि वैज्ञानिक, किसान, उद्योग जगत के लोग मौजूद रहेंगे। गणेश जोशी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है।
राज्य सरकार मिलेट को प्रोत्साहन और बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठा रही है। इस वित्तीय वर्ष में मिलेट्स के लिए 73 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। सरकार चाहती है कि मिलेट्स का किसान अधिक से अधिक उत्पादन करें। मिलेट के प्रचार प्रसार के लिए मिलेट्स भोज कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्री अन्न महोत्सव में राज्य में श्री अन्न के अधिक उत्पादन और उसके विपणन पर चर्चा होगी। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, कृषि निदेशक गौरी शंकर, अपर निदेशक केसी पाठक, संयुक्त कृषि निदेशक दिनेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

श्री अन्न महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को हाथीबड़कला सर्वे स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के मौके पर 13 से 16 मई तक आयोजित होने वाले उत्तराखंड श्री अन्न महोत्सव की तैयारियो का निरीक्षण किया। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्यक्रम से सम्बंधित सभी तैयारियां को अंतिम रूप देने तथा सुनियोजित ढंग से कार्यक्रम का क्रियान्वयन के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर कृषि निदेशक गौरी शंकर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतंक का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद
Next: 190 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.