Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री गणेश जोशी ने किया आर्यनगर सीवरेज योजना एवं पार्क का शिलान्यास
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने किया आर्यनगर सीवरेज योजना एवं पार्क का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 23/05/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आर्यनगर वार्ड स्थित साकेत कॉलोनी में रुपये 905.80 लाख की लागत से बनने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने मंत्री गणेश जोशी का स्वागत करते हुए क्षेत्र में लंबे समय से लंबित सीवरेज समस्या के समाधान की दिशा में इस परियोजना को महत्वपूर्ण बताया। इसके अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए द्वारा कैनाल रोड स्थित एकता ऐवन्यू पार्क में रुपये 19.37 लाख की लागत से पार्क के सौंदर्यीकरण के कार्यों का भी शिलान्यास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि साकेत कॉलोनी की यह सीवरेज योजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी, जलभराव की समस्या कम होगी तथा लोगों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध हो सकेगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि जनता को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सीवरेज, पार्कों के सौंदर्याकरण एवं जनसुविधाओं से जुड़े अनेक विकास कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ, सुंदर और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को लेकर कार्य कर रही है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में दायित्वधारी डॉ देवेन्द्र भसीन, पार्षद योगेश योगी, ले0 जनरल गिरीश कुमार, डॉ ओ0पी0 कुलश्रेष्ठ, जगमोहन सजवान, विनोद शर्मा, विदेश गुप्ता, भजन आर्य, अर्जुन सिंह, नरेश पुज, जलनिगम के ईई सौरभ शर्मा सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मजखाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 526 लोगों ने कराया परीक्षण
Next: काउंसलिंग के बाद नशे की लत से पीड़ित युवक को भेजा नशा मुक्ति केंद्र

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.