Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मजखाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 526 लोगों ने कराया परीक्षण
  • अल्मोड़ा

मजखाली में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 526 लोगों ने कराया परीक्षण

RNS INDIA NEWS 23/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-23 at 13.25.21_11zon

अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली में शनिवार को कांग्रेस पार्टी अल्मोड़ा के सहयोग से बृजलाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, हल्द्वानी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया।

शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित राणा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियल तिवारी, फिजिशियन डॉ. राजेश चौरासिया, जनरल सर्जन डॉ. अमरेंद्र कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बसवराज हजगे सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। इस दौरान लोगों को निशुल्क जांच और दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में 526 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

बृजलाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. अजय पाल ने कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में विभिन्न बीमारियां बढ़ रही हैं और युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा पहाड़ के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है और युवाओं को इससे दूर रखना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से नशे के खिलाफ आगे आने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पाल ग्रुप चिकित्सा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है और जरूरतमंद युवाओं को सहायता प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र विष्ट, दिनेश पिलख्वाल, शिवराज नयाल, पूरन सिंह अधिकारी, प्रताप सिंह बजेठा, शिव सिंह, कुंदन सिंह परिहार, मदन लाल, मनोज बर्मा, बहादुर मेहता, रमेश भाकुनी, किशोर नयाल, जिला पंचायत सदस्य संतोष आर्या, उमेश अधिकारी, ललित मेहता, देवेंद्र विष्ट, गौरव अधिकारी, किशोर अधिकारी, पान सिंह विष्ट, पंकज पाठक, पवन मेहरा, महेश नेगी, गीतेश नगरकोटी, रंजीत नयाल, कमला आर्या, संदीप जंगपांगी और देव सिंह कनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला खनन न्यास समिति की बैठक में जनहित से जुड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Next: मंत्री गणेश जोशी ने किया आर्यनगर सीवरेज योजना एवं पार्क का शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.