Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। सिडकुल स्थित करम फैक्ट्री के श्रमिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार देर शाम कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवास पर पहुंचे। श्रमिकों की संख्या अधिक होने के कारण वे सभी जमीन पर बैठ गए। इस दौरान मंत्री बहुगुणा भी श्रमिकों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनते रहे। श्रमिक वेतन वृद्धि, ओवरटाइम का नियमानुसार भुगतान और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। मंत्री के आश्वासन के बाद श्रमिक संतुष्ट होकर लौट गए। मंगलवार देर शाम बड़ी संख्या में श्रमिक मंत्री बहुगुणा के सितारगंज स्थित आवास पहुंचे। मंत्री ने श्रमिकों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है और उनकी जायज मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। करम फैक्ट्री के श्रमिक पिछले एक पखवाड़े से आंदोलनरत हैं। इससे पूर्व, श्रम विभाग की मध्यस्थता में फैक्ट्री प्रबंधन और श्रमिकों के बीच समझौता वार्ता हुई थी, जिसमें 10 मांगों पर सहमति बनी थी। समझौते के तहत स्थायी श्रमिकों की वेतन वृद्धि के लिए मांगपत्र सेवायोजक को सौंपने, संविदा श्रमिकों को कार्यानुभव के आधार पर कुशल श्रेणी में शामिल करने, ओवरटाइम का भुगतान कारखाना अधिनियम-1948 के प्रावधानों के अनुसार करने और किसी भी श्रमिक से जबरन ओवरटाइम न कराने पर सहमति बनी थी। इसके अलावा श्रमिकों को नियमानुसार अवकाश, गुणवत्तापूर्ण भोजन, सम्मानजनक व्यवहार, समय पर वेतन पर्ची उपलब्ध कराने, शिफ्ट परिवर्तन में आपसी सहमति और बोनस व त्योहारी अवकाश का लाभ देने पर भी सहमति बनी थी। पीस रेट पर कार्य करने वाले श्रमिकों की दरों में चार प्रतिशत वृद्धि कर अप्रैल 2026 से एरियर सहित भुगतान करने का निर्णय भी लिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
Next: पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.