Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री अग्रवाल ने किया नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों का स्वागत
  • देहरादून

मंत्री अग्रवाल ने किया नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों का स्वागत

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के ऋषिकेश जिले के नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों का स्वागत किया। उन्होंने मंडलाध्यक्षों को पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल बढ़ाने पर हर्ष जताया। गुरुवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, मंडल अध्यक्ष डोईवाला नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष रानीपोखरी अरुण शर्मा, मंडल अध्यक्ष माजरीग्रांट प्रताप बस्सी, मंडल अध्यक्ष बालावाला प्रशांत खरोला का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी के डिजिटलाइजेशन के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक के तीन करोड़ से अधिक पदाधिकारी महज एक क्लिक की दूरी पर हैं। कहा कि पार्टी के भीतर संवाद और संदेश का यह बड़ा माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश में हर एक जगह पर चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का निस्तारण भी किया जा रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शास्त्री, सरोज डिमरी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री, ओबीसी मोर्चा के गढ़वाल संयोजक सतीश पाल, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक घंटे में पकड़ा गया पुलिस अभिरक्षा से फरार कैदी
Next: केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.