Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बकरीद के त्योहार पर परिवार की खुशियां मातम में बदली ..  किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या
  • हरिद्वार

बकरीद के त्योहार पर परिवार की खुशियां मातम में बदली ..  किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या

RNS INDIA NEWS 07/06/2025
rns featured image new

बेटे की मौत का बदला लेने के लिए  आरोपी ने किशोर का गला रेता

हरिद्वार(आरएनएस)।   उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर इलाके में शनिवार को बकरीद के त्योहार के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। यहां एक व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए 17 वर्षीय किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम बाद के बाद आरोपी ने खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया। हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि, एक साल पहले बकरा ईद से अगले दिन मोहल्ला पठानपुरा के तीन लड़के गंगनहर में नहाने के लिए गए थे। एक किशोर की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई थी। मृतक किशोर के पिता को शक था कि साहिल व एक अन्य किशोर उसके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार थे। इसी रंजिश में उसने साहिल की हत्या की साजिश रची। शनिवार सुबह बकरा ईद की नमाज पढ़कर किशोर साहिल अपने घर पहुंचा। इसी दौरान वह मोहल्ले में ही अपने दोस्तों से मिलने जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे आरोपी बाइक पर सवार होकर मृतक के घर के पास पहुंचा और किशोर के पेट में छुरी से तीन वारकर दिए, जिससे लहूलुहान होकर किशोर सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने गला रेतकर निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एकेश्वर के सिरोली, पिपली में गुलदार की दहशत बरकरार
Next: सिडकुल में फूड लाइसेंस पर चल रही अवैध दवा फैक्ट्री सील

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.