Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एकेश्वर के सिरोली, पिपली में गुलदार की दहशत बरकरार
  • पौड़ी

एकेश्वर के सिरोली, पिपली में गुलदार की दहशत बरकरार

RNS INDIA NEWS 07/06/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  गढ़वाल वन प्रभाग की दमदेंवल रेंज और एकेश्वर ब्लाक के सिरोली -पिपली में गुलदार की दहशत बरकार है। वन विभाग ने गुलदार को कैद करने के लिए तीन पिंजरे लगाने के साथ ही ट्रैपिंग कैमरे भी लगाए हैं। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरों की तादाद बढ़ाई जाए ताकि गुलदार को जल्द ही कैद किया जा सके। विदित हो कि गुलदार ने बीती सोमवार की शाम को एक ग्रामीण को बाजार से घर जाते समय मार दिया था। घटना के बाद से आस-पास के गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र ईष्टवाल ने कहा है कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक वन विभाग की ओर से प्रभावित परिवार को मुआवजा नहीं मिल पाया है। कहना था कि ग्रामीणों की मांग है कि गुलदार को नरभक्षी घोषित करते हुए शूटर तैनात किया जाए। गुलदार ने जिस जगह हमला किया उस रास्ते से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण आवाजाही करते है। ऐसे में उनमें भय बना हुआ है। मांग की है कि प्रभावित परिवार को अंतरिम मुआवजा अविलंब दिया जाए और गुलदार को नरभक्षी घोषित करते हुए क्षेत्र में निगरानी और पिंजरों की संख्या भी बढ़ाई जाए। वहीं, गढ़वाल वन प्रभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी आईशा बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में ड्रोन, कैमरा ट्रैप्स और दूरबीन की मदद से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मृतक के परिजनों से वन विभाग की टीम ने मुलाक़ात करते उन्हें नियमानुसार मुआवज़ा प्रदान किए जाने की जानकारी दी है। प्रक्रिया पूरी होने पर तत्काल मुआवजा दे दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की तकनीकी जानकारी
Next: बकरीद के त्योहार पर परिवार की खुशियां मातम में बदली ..  किशोर की गला रेतकर निर्मम हत्या

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.