Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मंदिर के सेवादार की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
  • हरिद्वार

मंदिर के सेवादार की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

RNS INDIA NEWS 01/10/2021
rns featured image new

रुड़की। नसीरपुर में दो सप्ताह पूर्व मंदिर के सेवादार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी के साथ सेवादार के अनैतिक संबंध बनाने की वजह से हत्या की गई। आरोपी से पुलिस ने मृतक सेवादार का मोबाइल और मंदिर की चाबी बरामद की है।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मंगलौर कोतवाली में पत्रकार वार्ता में हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि देवबंद निवासी सुकराम उर्फ सुक्का लंबे समय से मंदिर में सेवादारी करता था। 17 सितंबर को गांव के लोगों को उसका शव मंदिर के ही एक कमरे में बंद मिला था। मृतक के भतीजे संदीप निवासी ग्राम मिरकपुर थाना देवबंद ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मृतक तथा आरोपी के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध थे। मृतक आरोपी के साथ दुष्कर्म करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी भी सेवादार के गांव का ही रहने वाला है। उसने पूछताछ में बताया कि वह शादीशुदा नहीं है तथा मजदूरी करता है। गांव के एक बाबा ने उसे सुकराम के पास भेजा था। वह सात सितंबर की शाम लगभग 7 बजे अपने गांव से नसीरपुर पहुंचा। उसने सेवादार को खुद का भूखा होने की बात बताई, लेकिन सेवादार ने उसे खाने के लिए नहीं दिया और कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह उसे मंदिर की चोरी के इल्जाम में फंसा देगा। इस पर दोनों में हाथापाई हुई। धक्का लगने पर सुकराम बेहोश हो गया। जिस पर आरोपी ने उसके गुप्तांगों में सरिया डालकर उस पर करंट छोड़ दिया और कमरा बंद कर भाग आया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानवाधिकार संरक्षण पर उमंग फाउंडेशन का वेबिनार 3 अक्टूबर को
Next: शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.