Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में परिवहन विभाग द्वारा हरीदत्त पेटशाली इंटर कॉलेज, चितई में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह महरा तथा विद्यालय स्टाफ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. महरा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए वॉल पेंटिंग, पोस्टर, भाषण, कविता वाचन और गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रश्मि आर्या ने सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत किए, जबकि दीया सिराड़ी, अनुज सिंह सिराड़ी, अनामिका और नैतिक सिराड़ी ने कविता एवं विचारों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। वॉल पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता में महिमा प्रथम, अक्षत कुमार द्वितीय और दीपांशी तृतीय स्थान पर रहे। कविता वाचन में दीया सिराड़ी ने पहला, अनामिका ने दूसरा और नैतिक सिराड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में रश्मि प्रथम, अनुज सिंह सिराड़ी द्वितीय और करण सिंह सिराड़ी तृतीय रहे। वहीं गायन प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, मान्या द्वितीय और तनुजा तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि अखिलेश चौहान ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों और भारत सरकार की विभिन्न गाइडलाइंस की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर अनेक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और अनमोल जीवन की रक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह महरा ने परिवहन विभाग की पहल की सराहना करते हुए अतिथियों और विभागीय टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिवहन विभाग से विनोद बिनवाल, महेंद्र सिंह तथा विद्यालय के शिक्षक योगेश सिंह रौतेला, हरीश चंद्र उप्रेती, जय प्रकाश, गीता मठपाल, हरीश चंद्र पेटशाली, नरेंद्र मनराल, अजय कुमार, संती देवी, रमा देवी सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.