Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मंडी चेयरमैन ने किया विधायक कापड़ी के बयान पर पलटवार
  • ऊधम सिंह नगर

मंडी चेयरमैन ने किया विधायक कापड़ी के बयान पर पलटवार

RNS INDIA NEWS 08/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। देहरादून में क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी द्वारा मुख्यमंत्री पर खटीमा के विकास कार्य ठप करने के लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत ने कहा कि खटीमा में इस समय 50 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़कों का काम चल रहा है। 16 किलोमीटर सड़क के टेंडर होने वाले हैं, 300 करोड़ की योजनाओं पर काम होना है। स्टेडियम के टेंडर होकर धनराशि जारी कर दी गई है। जिसका शिलान्यास हो चुका है। खड़ायत ने कहा मंडी समिति से वह साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्य अभी तक करा चुके हैं। मंडी अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में खड़ायत ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में सत्यापन अभियान चल रही है। जिसमें आपराधिक किस्म के ऐसे लोग जो बाहर से आकर यहां अपराध कर फरार हो जाते हैं ऐसे लोगों को पकड़ा जा सके। पूरे प्रदेश में अपंजीकृत टुकटुक के खिलाफ कार्रवाई चल रही है, राशन कार्डों की जांच, लोगों को उचित दर की दुकान से खाद्यान्न मिल रहा है या नहीं इस पर निगरानी रखी जा रही है। खटीमा के कुछ गांवों में विगत बीस वर्षों से जल भराव होता है। उसे क्षेत्रीय विधायक रहते सीएम धामी ने हमेशा समय रहते कम कराया उसमें भी क्षेत्रीय विधायक सीएम पर आरोप लगा रहे हैं। खड़ायत ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक कापड़ी को अब जीत हार से बाहर निकलकर खटीमा के विकास के लिए काम करना चाहिए। इस तरह अनर्गल बयानबाजी से वह अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकते। इस दौरान रमेश जोशी, रमेश धींगड़ा, नरेंद्र सिंह बिष्ट, बलदेव सिंह आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रसोई गैस के दाम बढ़ने से पहाड़ के लोगों में रोष
Next: नान जेड ए ग्रामों में वर्ग 8 व वर्ग 20 की भूमि के सत्यापन के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.