Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मामूली बात पर दो पक्षों में संघर्ष, छह लोग हुए घायल
  • हरिद्वार

मामूली बात पर दो पक्षों में संघर्ष, छह लोग हुए घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

रुडकी। मामूली बात को लेकर जसपुर रणजीतपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष की महिला व दो अन्य लोगों को चोट लगी, जबकि जबकि दूसरी तरफ से भी एक ग्रामीण व उसके दो बेटे घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। रविवार शाम लक्सर कोतवाली की रायसी चौकी के जसपुर रणजीतपुर गांव निवासी मनोज खेत से घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में गांव का ही युवक अंकुल किसी से झगड़ रहा था। मनोज ने उससे झगड़ा न करने की बात कही तो वह मनोज को ही गालियां देने लगा। इस पर दोनों में हाथापाई होने लगी। थोड़ी ही देर बाद दोनों तरफ के कई लोग लाठी, डंडे लेकर एक-दूसरे के साथ भिड़ गए। इस झगड़े में एक पक्ष के अंकुल, उसके पिता जगदीश व मां बाला को चोट लगी, जबकि दूसरी तरफ से सतपाल, उसके बेटे मनोज व अंकित घायल हो गए। शोरगुल होने पर पहुंचे जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को रोककर बीचबचाव कराया। इसके बाद दोनों तरफ के लोग पहले रायसी चौकी और फिर लक्सर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल छह लोगों को मेडिकल कराने के लिए सीएचसी भेज दिया है। घायलों में मनोज व अंकित की हालत गंभीर बताई जा रही है। रायसी चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के साथ तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान खुलवाने को व्यापारियों ने दिया कोतवाली में धरना
Next: कोविड कर्फ्यू बढ़ाए जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने रिक्शा चला किया विरोध दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.