Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोविड कर्फ्यू बढ़ाए जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने रिक्शा चला किया विरोध दर्ज
  • हरिद्वार

कोविड कर्फ्यू बढ़ाए जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने रिक्शा चला किया विरोध दर्ज

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

टूट चुका है व्यापारियों के सब्र का बांध: डा.नीरज सिंघल

हरिद्वार। कोविड कर्फ्यू 15 जून तक बढ़ाए जाने से गुस्साए व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.नीरज सिंघल व महामंत्री संजय त्रिवाल के नेतृत्व में हर की पैड़ी से मनसा देवी रोपवे मार्ग तक रिक्शा चला कर अपना विरोध दर्ज किया। इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.नीरज सिंघल ने कहा कि व्यापारी निरंतर बाजार व बॉर्डर खोलने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने व्यापारियों की मांग पर ध्यान देने के बजाए कोविड क्रफ्यू को एक सप्ताह और बढ़ा दिया है। सिंघल ने कहा कि सरकार की इस घोषणा से व्यापारियों के सब्र का बांध टूट गया है। व्यापारियों के सामने भीख मांगने और रिक्शा चलाने की नौबत आ गयी है। सरकार की नीतियों के विरोध में युवा व्यापारियों को लामबंद कर देहरादून कूच कर मुख्यमंत्री आवास पर धरना दिया जाएगा। नीरज सिंघल ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मध्यस्थता का रास्ता निकालते हुए व्यापारियों को राहत प्रदान करनी चाहिए। राहत पैकेज व्यापारियों को दिया जाए। जिससे व्यापारी अपने परिवार का खर्च चला सकें। दो वर्षो से लगातार व्यापारी मंदी की मार झेल रहा है। जिला महामंत्री संजय त्रिवाल कहां की सरकार की नीतियों के चलते व्यापारी रिक्शा चलाने को मजबूर हो गए हैं। व्यापारियों के लिए दुकान खोलना अपराध करने जैसा हो गया है। लाखों का माल दुकानों में भरे बैठे व्यापारी दाने दाने को मोहताज हो चुके हैं। व्यापारी आखिर करें तो क्या करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही बाजार, बार्डर नहीं खोले गए और ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया गया तो व्यापारियों के सामने आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। रिक्शा चलाकर विरोध प्रदर्शन करने वालों में युवा व्यापारी नेता अमन शर्मा, श्री गुरू गोरक्षनाथ व्यापार मण्डल के महामंत्री अतुल चौहान, सागर सक्सेना, सुनील कुमार, अजय रावल, बिट्टू सांई, सुरेश शाह, सतीश चौहान, संजीव सक्सेना, आयुष पाराशर आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मामूली बात पर दो पक्षों में संघर्ष, छह लोग हुए घायल
Next: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव से की 35 रूपए लीटर पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.