Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुकान खुलवाने को व्यापारियों ने दिया कोतवाली में धरना
  • हरिद्वार

दुकान खुलवाने को व्यापारियों ने दिया कोतवाली में धरना

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

रुडकी। व्यापारियों ने सिविल लाइंस कोतवाली में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर दुकानें खोलने की मांग की। सोशल मीडिया पर भी मंगलवार सुबह दस से ग्यारह बजे तक दुकान खोलने के मैसेज पोस्ट किए गए। रुडक़ी के व्यापारी संगठन कई दिनों से अलग-अलग तरीके से धरना-प्रदर्शन कर आठ जून से दुकान खुलवाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए व्यापारियों की ओर से फार्मूला भी दिया गया था लेकिन सरकार ने पंद्रह जून तक कोविड कर्फ्यू को बढ़ा दिया और छूट आंशिक ही मिली। नए आदेश के बाद व्यापारी बेहद नाराज हैं। व्यापारी सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और सभी दुकानों को खुलवाने की मांग को लेकर कोतवाली में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। धरना देने वाले व्यापारियों का कहना था कि सरकार से कई बार आग्रह किया गया। व्यापारियों ने हमेशा से सरकार का सहयोग किया। जब कोरोना के मामले घट गए हैं तो व्यापारियों को प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। इस दौरान अरविंद कश्यप, कमल चावल, गगन आहूजा, अंकुर मिनोचा, हरमीत दुआ आदि मौजूद रहे। इसके बाद प्रदर्शन करने वाले व्यापारी बीटीगंज में हुए संयुक्त बैठक में शामिल होने गए। मंगलवार को सुबह दस से ग्यारह बजे दुकान खोलने को लेकर सोशल मीडिया पर भी व्यापारियों ने पोस्ट करनी शुरू कर दी है। पोस्ट कर बताया कि विरोध के तहत दुकान खोली जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्षद और नगर निगम कर्मी के बीच हुआ विवाद, आधे दिन बाधित रही शहर की सफाई
Next: मामूली बात पर दो पक्षों में संघर्ष, छह लोग हुए घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.