Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मलबा आने से चारों धाम के यात्रा मार्ग अवरुद्ध
  • उत्तराखंड

मलबा आने से चारों धाम के यात्रा मार्ग अवरुद्ध

RNS INDIA NEWS 20/08/2020
badrinath

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने राज्य के पहाड़ी इलाकों को बेहाल किया हुआ है। राज्य में मौजूद चारों धाम के यात्रा मार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हैं। एनएच की जेसीबी मशीनें मार्ग सुचारू करने में जुटी हुई हैं। वहीं मार्ग बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। उत्तरकाशी के बडक़ोट में यमुनोत्री क्षेत्र से लगे कुपडा गांव में बादलों ने तबाही मचा दी। यहां भारी बारिश के कारण कई भवनों में मलबा घुस गया है। कई पैदल मार्ग व गांव को जोडऩे वाले संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर कई जगह पर मलबा आने से बंद है। रुद्रप्रयाग जिले में 20 से ज्यादा संपर्क मार्ग बंद हैं। यहां सुबह से बादल लगे हैं। तेज बारिश से आसार जताए जा रहे हैं। चमोली जिले में मौसम सामान्य है। बदरीनाथ हाईवे क्षेत्रपाल में अवरुद्ध है। जिले में अभी भी 17 संपर्क मोटर मार्ग भूस्खलन और मलबा आने से बंद हैं। गंगोत्री हाईवे स्वारीगाड़ और बार्सू बैंड के पास मलबा आने से बंद है। बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास जारी हैं। यमुनोत्री हाईवे कुथनौर और पालीगाड़ के पास मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरोपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आप ने किया सीएम आवास कूच
Next: अब गजेन्द्र सिंह शेखावत हुए कोरोना संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • तनावमुक्त और संतुलित जीवन के लिए योग अपनाएं: सीएम धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.