Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मकान की सील तोड़कर कब्जा करने का आरोप
  • हरिद्वार

मकान की सील तोड़कर कब्जा करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 02/05/2023
default featured image

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र की एक कॉलोनी में बैंक में बंधक मकान की सील और ताला तोड़कर महिला ने कब्जा कर लिया। महिला को जब बैंक कर्मचारियों ने बाहर निकलने की हिदायत दी तो महिला ने कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने नामजद महिला और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिवालिक नगर केनरा बैंक वरिष्ठ प्रबंधक गौरव रावत ने कहा कि जिस मकान पर महिला ने सील तोड़कर कब्जा किया है वो बैंक के पास बंधक है। महिला ने बैंक से लोन लिया था। लेकिन उसकी अदायगी नहीं की है। चार मार्च को तहसील प्रशासन की मौजूदगी में बैंक ने इस मकान को सील किया था। आरोप है कि 15 अप्रैल को बैंक के कर्मचारी मकान की वैल्यूएशन निकालने गए तो मकान की सील टूटी हुई थी। 20 अप्रैल को बैंक के कर्मचारी और पुलिस कर्मी मकान पर पहुंचे तो मकान में महिला और एक अन्य व्यक्ति मिला। जब उनसे शांतीपूर्वक बात करने का प्रयास किया तो महिला और उसकी बेटी ने अन्दर से दरवाजे पर ताला लगा दिया। आरोप है कि अंदर रह रहे इन सभी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवार ने बताया कि वरिष्ठ प्रबंधक केनरा बैंक गौरव रावत की शिकायत पर महिला सुनीता रावत व एक अन्य व्यक्ति निवासी महिद्रा एनक्लेव आवासीय कालोनी सलेमपुर महदूद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो बार बेची जमीन फर्जीवाड़े से तीसरी बार बेचने की डील कर हड़पे 74.76 लाख
Next: अल्मोड़ा: नगर के एक गोदाम में मिली लाखों की शराब

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.