Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 साल की बच्ची की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
  • चमोली

मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 साल की बच्ची की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 02/12/2020
rns featured image new

चमोली। चमोली जिले के चलियापानी गांव में बुधवार सुबह मकान के धराशायी होने से मलबे में दबकर तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि बच्ची की मां इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह क्षेत्र के चलियापानी गांव में दर्शन सिंह का पुराना दो मंजिला मकान भरभराकर ढ़ह गया। हादसे के वक्त उनकी पुत्रवधू वर्षा देवी (30 वर्ष) सुबह का नाश्ता तैयार कर रही थी और नातिन मिष्ठी (3 वर्ष) ने उसी समय बाहर से घर में प्रवेश किया था। इस दौरान मकान धराशायी हो गया। इससे वहां कोहराम मच गया। सूचना पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हुए। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे मलबे में दबी वर्षा देवी को बाहर निकाला और बच्ची मिष्ठी को निकालने के प्रयासों में जुट गए, लेकिन तब तक वह दमतोड़ चुकी थी। घायल वर्षा देवी को तत्काल पीएचसी नारायणबगड़ लाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, राजस्व उपनिरीक्षक राजेश्वरी रावत, पुलिस चौकी प्रभारी विनोद चौरसिया, कांस्टेबल उमेश डोभाल, संतोष मौके पर पहुंचे। बच्ची के शव का पंचनामा भरकर गमगीन माहौल में उसकी अंतेष्टि कर दी गई। इस दर्दनाक हादसे से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाय विकास बोर्ड उपाध्यक्ष बनने पर पिलख्वाल के गृह क्षेत्र में हुआ मिष्ठान वितरण
Next: युवक ने लगाया आरोप… जेवर और नगदी लेकर पत्नी फरार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, जांच समिति गठित

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.