Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • महोत्सव के विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद
  • उत्तरकाशी

महोत्सव के विरोध में व्यापारियों ने किया बाजार बंद

RNS INDIA NEWS 02/02/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। चौंड में आयोजित सात दिवसीय नगर महोत्सव के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर शहीद स्मारक में धरना दिया। व्यापारियों ने नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेला स्थगित करने की मांग की। तहसील प्रशासन ने नगर पंचायत अध्यक्ष व व्यापारियों से वार्ता की। विरोध को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने मेला सात के बजाय अब पांच ही दिन करने का आश्वासन दिया। लंबगांव नगर पंचायत की ओर से चौंड में एक से सात फरवरी तक नगर महोत्सव शुरू किया गया है। व्यापारियों का कहना है कि महोत्सव/मेले को लेकर व्यापारियों को विश्वास नहीं लिया गया है। मेले में लगाए गए स्टाल भी बाहर के व्यापारियों को आवंटित किए गए हैं। व्यापारियों ने सोमवार को बाजार बंद कर शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर धरने पर बैठे और नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी कर मेला स्थगित करने की मांग की। तहसीलदार आनंदपाल व्यापारियों से वार्ता करने पहुंचे लेकिन व्यापारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और चक्काजाम करने लगे। वहां मौजूद थानाध्यक्ष महीपाल रावत ने व्यापारियों को किसी तरह शांत कराया और जाम खुलवाया। उसके बाद तहसीलदार नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़ के साथ व्यापारियों से वार्ता करने पहुंचे।
त्रिपक्षीय वार्ता में व्यापार मंडल और नगर पंचायत के बीच मेला सात के बजाए पांच फरवरी तक ही आयोजित करने पर सहमति बनी। उसके बाद व्यापारियों ने बाजार खोल दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार ने कहा कि व्यापारी अपने हितों की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट रहेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने कहा कि इस तरह के मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं। भविष्य में इस प्रकार के मेले में व्यापार मंडल की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर युद्धवीर राणा, केदार सिंह राणा, अर्जुन बिष्ट, रमेश रावत, अमन राणा, कविराज बगियाल, जगदीप रावत, साैरभ रावत, धर्म सिह रांगड़, सुनील रावत, रविंद्र कंडियाल, जयवीर बिष्ट, सुरेंद्र रावत और विजय रावत आदि माैजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
Next: ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.