Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महेंद्र, मयंक, अभय दोबारा बने निर्विरोध पैरामेडिकल काउंसिल सदस्य
  • देहरादून

महेंद्र, मयंक, अभय दोबारा बने निर्विरोध पैरामेडिकल काउंसिल सदस्य

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड पैरामेडिकल काउंसिल में चार सदस्यों का चयन निर्विरोध किया गया है। वहीं एक सदस्य को चुनाव के जरिए चुना गया। रेडियोलॉजी से महेंद्र भंडारी, अभय नेगी, पैथोलॉजी से मयंक राणा, आशीष चंद्र खाली और फिजियोथैरेपी से नरेश परिहार को चुना गया। महेंद्र, मयंक और अभय को दोबारा काउंसिल में सदस्य चुना गया है। रविवार को रिस्पना पुल स्थित एक होटल में सदस्यों ने एक दूसरे को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी और पैरामेडिकल छात्रों एवं कॉलेजों के उत्थान के लिए कार्य करने पर मंथन किया। फिजियोथैरेपी में चुनाव के बाद नरेश परिहार का चयन हुआ। उन्हें 58, आलोक त्यागी को 45 और अमन दमीर को आठ वोट मिले। सदस्यों ने कहा कि छात्रों को कॉलेजों में बेहतर शिक्षा एवं सुविधाएं प्रदान कराए जाने एवं पैरामेडिकल कॉलेजों में मानकों के पालन कराने को कार्य किए जाएंगे। चुनाव निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार राय, पीठासीन अधिकारी संदीप राणा, सहायक पीठासीन व्यवस्थापक अधिकारी प्रकाश सेमवाल व मनीष राणा की देखरेख में हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश के बाद भूस्खलन से नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद
Next: राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के पदक विजेता स्केटरों को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.