Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बारिश के बाद भूस्खलन से नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद
  • उत्तरकाशी

बारिश के बाद भूस्खलन से नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में लगातार हो रही बरसात मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के बाद भूस्ख्लने से चारधाम यात्रा रूट, नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गईं हैं। सड़कें बंद होने की वजह से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा यातायात को डायवर्ट किया गया। बंद सड़कों काे खोलने का काम किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है।  बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन के चलते आवाजाही घंटों तक ठप रही। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू और डबरकोट के समीप मलबा आने से यातायात सुबह बंद रहा। गंगोत्री हाईवे पर हेलगूगाड़ के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण दो दिन से मार्ग अवरुद्ध है। इस कारण गंगोत्री धाम की यात्रा बाधित है। रविवार को बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे सुबह करीब पांच बजे डबरकोट के समीप भारी मात्रा में मलबा गिरने से आवाजाही के लिए बंद हो गया था। हालांकि करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच बड़कोट की जेसीबी ने मार्ग को आवाजाही के लिए खोला। इसके बाद धरासू बैंड के समीप यमुनोत्री राजमार्ग पर सुबह साढ़े नौ बजे यातायात ठप हो गया। जिस कारण करीब दो घंटे तक सैकड़ों यात्री मार्ग के दोनों ओर जाम में फंसे रहे। यमुनोत्री हाईवे पर फिलहाल यातायात पूरी तरह से सुचारु है। जबकि गंगोत्री हाईवे पर हेलगूगाड़ के समीप लगातार चट्टान दकरने से आवाजाही बाधित है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता मर्डर की जांच इंस्पेक्टर खोलिया को सौंपी
Next: महेंद्र, मयंक, अभय दोबारा बने निर्विरोध पैरामेडिकल काउंसिल सदस्य

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.