Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
  • टिहरी

महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 31/12/2023
rns featured image new

नई टिहरी। मुख्यमंत्री धामी के विधानसभा क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने को लेकर कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर भाजपा का पूतला फूंकते हुए प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि देश भर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के हौसले इतने बुलन्द हैं, कि वे लगातार महिला अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।
कांग्रेसियों ने इस मौके पर कहा कि भाजपा विधायक कुलदीप सैंगर, सांसद वृजभूषण सिंह सहित उतराखंड में पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या में भी भाजपा संगठन से जुड़े पुलकित आर्य सहित अब मुख्य्मंत्री की विधान सभा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर एक बेटी के साथ यौन अपराध का संगीन आरोप लगा है, किंतु भाजपा की डबल इंजन की सरकार के चलते उसे दो दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा लगातार बहन-बेटियों का लगातार उत्पीड़न कर रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि उत्तराखंड में विगत 7 वर्षों से भाजपा शासन में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट और महासचिव विजय गुनसोला ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। पुतला दहन में प्रदेश सचिव सैयद मुशर्रफ अली, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौडियाल, जयवीर सिंह रावत, ज्योति प्रसाद भट्ट, मुर्तजा बैग, किशोर सिंह मंद्रवाल, नवीन सेमवाल, गब्बर सिंह रावत,अनीश खान, मंगल सिंह विकास, वैभव, आयुष्मान, आयुष राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा नेता के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Next: सार्वजनिक स्थान पर नशा किया तो खैर नहीं

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.